Q3 रिजल्ट के बाद TCS के मैनेजमेंट ने कहा - हम Q4 में 25% मार्जिन ग्रोथ हासिल करेंगे

टीसीएस के मैनेजमेंट ने कंपनी में नौकरियों और वेतन वृद्धि के बारे में कहा कि हम डिमांड को देखते हुए नई नौकरियां देने पर विचार करेंगे। इसके लिए हम अगले 3-4 महीने की डिमांड की स्थिति पर नजर बना कर रखेंगे। वेतन बढ़ोत्तरी भी एक दम से अभी नहीं की जायेगी। लकिन अगले 3-4 महीने में कंपनी वेतन बढ़ाने पर फैसला करेगी

अपडेटेड Jan 10, 2023 पर 1:22 PM
Story continues below Advertisement
मैनेजमेंट ने कहा कि पिछले 2 तिमाहियों में कंपनी की मार्जिन ग्रोथ बेहतर रही है। हम Q4 में 25% मार्जिन ग्रोथ हासिल करेंगे। जबकि े26% मार्जिन ग्रोथ पर हमारा फोकस है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आईटी सेक्टर की देश की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस (TCS) यानी कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (Tata Consultancy Services) ने सोमवार 9 जनवरी को वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी किये थे। कंपनी के नतीजे अच्छे रहे। कल नतीजों से पहले शेयर में अच्छी तेजी दिख रही थी। लेकिन आज शेयर में गिरावट देखने को मिली। नतीजों के बाद TCS के CFO Samir Seksaria, EVP & CHRO Milind Lakkad ने सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत की। TCS के मैनेजमेंट ने कहा कि Q3 में TCS की Deal Win अनुमान के मुताबिक 780 करोड़ डॉलर रही। आगे कैसी रहेगी Deal Win और मार्जिन इस पर मैनेजमेंट ने बात की।

    टीसीएस के मैनेजमेंट ने कंपनी की डील के बारे में बात करते हुए कहा कि कंपनी की यूरोप के मुकाबले US, UK में सबसे ज्यादा डील रही। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि यूरोप में क्लाइंट नए ऑर्डर के लिए समय ले रहे हैं। यहां के क्लाइंट्स नई डील को लेकर बजट कम कर रहे हैं।

    नई डील के बारे में कंपनी की रणनीति पर उन्होंने कहा कि फरवरी, मार्च में नई डील पर कंपनियां फैसला लेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनियों का ट्रांसफॉर्मेशन में निवेश आगे भी जारी रहेगा। इसकी वजह ये है कि ट्रांसफॉर्मेशन पर पूरा निवेश अभी हुआ नहीं है।


    कंपनी में नौकरियों और वेतन वृद्धि के सवाल पर टीसीएस (TCS)  के मैनेजमेंट ने कहा कि नई नौकरियों के बारे कंपनी की तरफ विचार किया जा रहा है। हम डिमांड को देखते हुए नई नौकरियां देने पर विचार करेंगे। इसके लिए हम अगले 3-4 महीने की डिमांड की स्थिति पर निगाह बना कर रखे हुए हैं। वेतन वृद्धि एक दम से अभी नहीं की जायेगी। लकिन अगले 3-4 महीने में कंपनी वेतन बढ़ोतरी पर फैसला करेगी।

    4 साल का वेतन बोनस के रूप में अपने कर्मचारियों को दे रही है ये कंपनी

    तीसरी तिमाही में कैसी रही मार्जिन और आगे मार्जिन कैसी रह सकती है। इस पर मैनेजमेंट ने कहा कि पिछले 2 तिमाहियों में कंपनी की मार्जिन ग्रोथ बेहतर रही है। हम इस बार Q4 में 25% मार्जिन ग्रोथ हासिल करेंगे। हालांकि 26% मार्जिन ग्रोथ पर मैनेजमेंट का फोकस बना हुआ है।

    क्लाउड सेगमेंट में कंपनी की रणनीति क्या है। इस पर मैनेजमेंट ने कहा कि कंपनी क्लाउड सेगमेंट में आगे अच्छे अवसर देख रही है। कंपनी ने क्लाउड सेगमेंट पिछले कुछ साल में अच्छा निवेश किया है। इसके अलावा डिमांड बढ़ने से मार्जिन में भी सुधार दिखेगा।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।