Air India ने सीनियर सिटिजन्स को दी बड़ी छूट, डोमेस्टिक फ्लाइट में अब लगेगा आधा किराया

एयर इंडिया में सीनियर सिटिजन देश भर में कहीं भी यात्रा कर सकते हैं। उन्हें अपनी यात्रा शुरू करने के 3 दिन पहले टिकट लेना होगा

अपडेटेड Apr 02, 2021 पर 5:29 PM
Story continues below Advertisement

Air India: कोरोना काल में जहां एयर लाइन कंपनियां आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं। वहां सरकारी एयर लाइन कंपनी एयर इंडिया  (Air India) ने सीनियर सिटीजन्स के लिए शानदार एक स्कीम की शुरुआत की है। इस स्कीम में सीनियर सिटिजन्स बेस फेयर में 50 फीसदी की रियायत पर टिकट बुक कर सकते हैं। यह स्कीम केवल डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए लागू होगी। साथ ही 60 साल से अधिक उम्र पार कर चुके लोग ही इस स्कीम के तहत फायदा उठा सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए कुछ नियम शर्तें हैं। यात्रा करने वाले सीनियर सिटिजन भारत का नागरिक होना चाहिए। यात्रा करने के दिन उनकी उम्र 60 साल होनी चाहिए।

इस ऑफर का लाभ उठाने वालों को ध्यान देना होगा कि केवल इकोनॉमिक केबिन (Economy cabin) में चुनिंदा बुकिंग क्लास (select booking classes) पर ही 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। इसके अलावा, एक फ्लाइट की टिकट की कुल राशि सिर्फ बेस किराया नहीं है। डायरेक्टर-जनरल ऑफ सिविल एविएशन (Director-General of Civil Aviation -DGCA) के मुताबिक, संभावित एयरलाइन सर्विस में एयर लाइन ईंधन शुल्क (airline fuel charge) कॉमन यूजर टर्मिनल फी (common user terminal fee), पैसेंजर सर्विस फीस (passenger service fees),एयरपोर्ट डेवलपमेंट फीस टैक्सेस (development fees taxes) जैसे तमाम शुल्क शामिल होते हैं।

वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक, यात्रा में छूट पाने के लिए सीनियर सिटिजन को एक फोटो आई डी की जरूरत है। जिसमें उनकी जन्मतिथि लिखी हो। इसके लिए वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या एयर इंडिया द्वारा जारी सीनियर सिटिजन आईडी कार्ड दिखा सकते हैं। अगर बोर्डिंग गेट के पास सही डॉक्यूमेंट्स नहीं दिखा पाए तो बेसिक फेयर में छूट नहीं दी जाएगी और टिकट का पैसा वापस नहीं मिलेगा।
 
सीनियर सिटिजन देश में कहीं भी यात्रा कर सकते हैं। उनको अपनी यात्रा शुरू करने के 3 दिन पहले टिकट बुक करानी होगी। अगर सीनियर सि‍टिजन पैसेंजर के साथ कोई बच्चा यात्रा कर रहा होगा तो पैसेंजर को बच्चे के टिकट का पूरा फेयर देना होगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।