Air India: कोरोना काल में जहां एयर लाइन कंपनियां आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं। वहां सरकारी एयर लाइन कंपनी एयर इंडिया (Air India) ने सीनियर सिटीजन्स के लिए शानदार एक स्कीम की शुरुआत की है। इस स्कीम में सीनियर सिटिजन्स बेस फेयर में 50 फीसदी की रियायत पर टिकट बुक कर सकते हैं। यह स्कीम केवल डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए लागू होगी। साथ ही 60 साल से अधिक उम्र पार कर चुके लोग ही इस स्कीम के तहत फायदा उठा सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए कुछ नियम शर्तें हैं। यात्रा करने वाले सीनियर सिटिजन भारत का नागरिक होना चाहिए। यात्रा करने के दिन उनकी उम्र 60 साल होनी चाहिए।
