Get App

अब एयरटेल भी लाया मुफ्त 4जी डाटा ऑफर

4जी के नए ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने के लिए आज एयरटेल ने एक लुभावनी स्कीम का एलान किया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 04, 2017 पर 11:17 AM
अब एयरटेल भी लाया मुफ्त 4जी डाटा ऑफर

4जी के नए ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने के लिए आज एयरटेल ने एक लुभावनी स्कीम का एलान किया। इसके तहत एयरटेल 4जी चुनने वाले नए ग्राहकों को 1 साल तक 3 जीबी डाटा फ्री दिया जाएगा। ये स्कीम 28 फरवरी तक खुली रहेगी और इसमें 31 दिसंबर 2017 तक हर महीने तीन जीबी डाटा फ्री मिलेगा।

प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों में लागू किए गए इस ऑफर से ग्राहक को कुल 9000 रुपये का फ्री डाटा मिलेगा। ये ऑफर एयरटेल के पुराने 4जी ग्राहकों के लिए नहीं है। ये सिर्फ उनको मिलेगा जो या तो नया एयरटेल कनेक्शन लेंगे या नंबर पोर्ट करके एयरटेल 4जी पर आएंगे या फिर एयरटेल 3जी से 4जी में अपग्रेड करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें