Bharti Airtel Q1 results: टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल का प्रॉफिट जून तिमाही में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 62 फीसदी घटकर 284 करोड़ रुपए रहा। मार्च तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 759 करोड़ रुपए था। पिछले फिस्कल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी को 15,933 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था।
जून तिमाही में कंपनी की कामकाज से होने वाली आमदनी 15 फीसदी बढ़कर 23,290 करोड़ रुपए से 26854 करोड़ रुपए हो गई। कंपनी का दावा है कि 1 जनवरी 2021 को मोबाइल टर्मिनेशन चार्ज खत्म होने के बाद कंपनी की आमदनी 21.2 फीसदी के हिसाब से बढ़ी है।
कंपनी का प्रॉफिट मार्जिन 5.67 फीसदी बढ़कर 49.1 फीसदी रही। पिछले फिस्कल ईयर की इसी तिमाही में यह 43.4 फीसदी थी।
जून तिमाही में एयरटेल का एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (APRU) 146 रुपए रहा। एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी का APRU 138 रुपए था।