Get App

एलेंबिक फार्मा: मुनाफा 67.8% घटा, आय 16.9% घटी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एलेंबिक फार्मा का मुनाफा 67.8 फीसदी घटकर 86.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2017 पर 2:05 PM
एलेंबिक फार्मा: मुनाफा 67.8% घटा, आय 16.9% घटी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एलेंबिक फार्मा का मुनाफा 67.8 फीसदी घटकर 86.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एलेंबिक फार्मा का मुनाफा 269 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एलेंबिक फार्मा की आय 16.9 फीसदी घटकर 777 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एलेंबिक फार्मा की आय 931 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एलेंबिक फार्मा का एबिटडा 384 करोड़ रुपये से घटकर 145.4 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एलेंबिक फार्मा का एबिटडा मार्जिन 41.2 फीसदी से घटकर 18.7 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें