Get App

फूड डिलिवरी सर्विस शुरू करने की तैयारी में Amazon, स्विगी-जोमैटो से होगा मुकाबला

ऐमजॉन कई तिमाहियों से फूड डिलिवरी मार्केट पर काम कर रहा है। पहले इसे दिवाली के दौरान लॉन्च करने की तैयारी की गई थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2020 पर 9:35 AM
फूड डिलिवरी सर्विस शुरू करने की तैयारी में Amazon, स्विगी-जोमैटो से होगा मुकाबला

अमेरिका की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन (Amazon) कंपनी जल्द ही इंडियन मार्केट में फूड डिलिवरी मार्केट में उतरने की तैयारी कर रही है। CNBC TV 18 ने TechCrunch की एक रिपोर्ट के हवाले से लिखा है कि ऐमजॉन (Amazon) अगले महीने की शुरुआत में इस कारोबार में उतर सकती है। कंपनी ने बंगलुरू में चुनिंदा रेस्टोरेंट के साथ इसका टेस्ट भी शुरू कर दिया है। कंपनी पिछली कई तिमाहियों से फूड डिलिवरी मार्केट पर काम कर रहा है। पहले इसे दिवाली के दौरान लॉन्च करने की तैयारी की गई थी।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी का सीधा मुकाबला फूड डिलिवरी मार्केट में स्विगी-जोमैटो से मुकाबला होगा। वहीं UberEats ने भारतीय ऑनलाइन फूड डिलीवरी मार्केट से विदाई ले ली। Uber ने अपना फूड डिलीवरी बिजनेस Zomato को बेच दिया है। ऐमजॉन (Amazon) ऐसे समय में स बिजनेस में उतर रही है जब स्विगी और जोमैटो ने ग्राहक डिस्काउंट घटा दिए हैं।

ऐमजॉन (Amazon) ने इंफोसिस के सह-संस्थापक एन नारायणमूर्ति के वेंचर काटामरान के साथ हाथ भी मिलाया है। कंपनी ने फूड डिलिवरी सर्विस देने के लिए अपनी 2 घंटे में डिलिवरी देने वाली सप्लाई चैन का सहारा लिया है। इस सप्लाई चैन को स्थापित करने में ऐमजॉन (Amazon) ने बड़ी मात्रा में निवेश किया है।

कंपनी ने जारी किए गए अपने एक बयान में कहा है कि हम अपने ग्राहकों की ओर से इनोवेशन करने में विश्वास करते हैं। इस प्रतिबद्धता के चलते, हम अपने ग्राहकों से जुड़ने और उनकी सेवा करने के लिए लगातार नए क्षेत्रों और अवसरों की तलाश कर रहे हैं।

बता दें कि मौजूदा समय में कंपनी ग्रॉसरी, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर घरेलू उत्पादों से जुड़े कारोबार कर रही है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www।facebook।com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter।com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें