Get App

आंध्रा बैंकः मुनाफा 56.7% बढ़ा, आय 10.5% घटी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में आंध्रा बैंक का मुनाफा 56.7 फीसदी बढ़कर 58.7 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2017 पर 4:33 PM
आंध्रा बैंकः मुनाफा 56.7% बढ़ा, आय 10.5% घटी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में आंध्रा बैंक का मुनाफा 56.7 फीसदी बढ़कर 58.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आंध्रा बैंक का मुनाफा 34.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में आंध्रा बैंक की ब्याज आय 10.5 फीसदी घटकर 1,218 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आंध्रा बैंक की ब्याज आय 1,361.4 करोड़ रुपये रही थी।
 
तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आंध्रा बैंक का ग्रॉस एनपीए 11.49 फीसदी से मामूली बढ़कर 11.88 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आंध्रा बैंक का नेट एनपीए 6.99 फीसदी से मामूली घटकर 6.98 फीसदी रहा है।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आंध्रा बैंक का प्रोविजनिंग 905.6 करोड़ रुपये से घटकर 828.7 करोड़ रुपये रहा है। वहीं तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आंध्रा बैंक का प्रोविजनिंग 956.8 करोड़ रुपये से घटकर 828.7 करोड़ रुपये रहा है। आंध्रा बैंक का प्रोविजनिंग कवरेज रेश्यो 52.12 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें