Get App

अपोलो टायर्स के मुनाफे में 6% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 6 फीसदी बढ़कर 295.7 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2017 पर 3:15 PM
अपोलो टायर्स के मुनाफे में 6% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 6 फीसदी बढ़कर 295.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 279 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में अपोलो टायर्स की आय 15.6 फीसदी बढ़कर 3703.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अपोलो टायर्स की आय 3203.3 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अपोलो टायर्स का एबिटडा 509 करोड़ रुपये से घटकर 499 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अपोलो टायर्स का एबिटडा मार्जिन 17.2 फीसदी से घटकर 14.4 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें