Get App

जनवरी में अशोक लेलैंड की बिक्री 7% बढ़ी

इस साल जनवरी में अशोक लेलैंड ने कुल 14872 वाहन बेचे हैं। पिछले साल जनवरी में कुल 13,386 वाहन बेचे थे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2017 पर 2:32 PM
जनवरी में अशोक लेलैंड की बिक्री 7% बढ़ी

जनवरी महीने में अशोक लेलैंड की बिक्री में बढ़त दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर जनवरी में अशोक लेलैंड की बिक्री 7 फीसदी बढ़ी है। इस साल जनवरी में अशोक लेलैंड ने कुल 14,872 वाहन बेचे हैं। पिछले साल जनवरी में अशोक लेलैंड ने कुल 13,386 वाहन बेचे थे।

सालाना आधार पर जनवरी महीने में अशोक लेलैंड की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री 11,208 यूनिट से बढ़कर 12,056 यूनिट रही है। सालाना आधार पर जनवरी महीने में अशोक लेलैंड की लाइट कमर्शियल वाहनों की बिक्री 2678 यूनिट से बढ़कर 2816 यूनिट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें