Get App

अक्टूबर में अशोक लेलैंड की बिक्री 28% बढ़ी

मार्च 2016 के बाद अशोक लेलैंड की बिक्री उच्चतम स्तर पर रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 01, 2016 पर 11:21 AM
अक्टूबर में अशोक लेलैंड की बिक्री 28% बढ़ी

अक्टूबर महीने में अशोक लेलैंड की कुल बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर अक्टूबर में अशोक लेलैंड की बिक्री 28 फीसदी बढ़ी है। इस साल अक्टूबर में अशोक लेलैंड ने कुल 12533 वाहन बेचे हैं। मार्च 2016 के बाद अशोक लेलैंड की बिक्री उच्चतम स्तर पर रही है। वहीं पिछले साल अक्टूबर में अशोक लेलैंड ने कुल 9803 वाहन बेचे थे।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर में अशोक लेलैंड की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री 7176 यूनिट से 33 फीसदी बढ़कर 9574 यूनिट रही है। सालाना आधार पर अक्टूबर में अशोक लेलैंड की लाइट कमर्शियल वाहनों की बिक्री 2627 यूनिट से 13 फीसदी बढ़कर 2959 यूनिट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें