Ashok Leyland Q1: नेट प्रॉफिट 747% बढ़कर 576 करोड़ रुपये पर रहा, आय 13.39% बढ़ी

Ashok Leyland Q1:चेन्नई स्थित कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली अशोक लीलैंड के मुनाफे में पिछले तिमाही यानी वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 17 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 751.41 करोड़ रुपए पर रहा था। इस अवधि में कंपनी की आय में सालाना आधार पर करीब 33 फीसदी की बढ़त हुई थी और ये 11626 करोड़ रुपए पर रही थी

अपडेटेड Jul 21, 2023 पर 12:21 PM
Ashok Leyland Q1: 30 जून 2023 को खत्म हुई पहली तिमाही में अशोक लीलैंड की EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 4.5 फीसदी से बढ़कर 10 फीसदी पर रही है

Ashok Leyland Q1:कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली कंपनी अशोक लीलैंड ने शुक्रवार, 21 जुलाई को 30 जून 2023 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक इस अवधि में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 747 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 576.42 करोड़ करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के दौरान, हिंदुजा समूह की इस फ्लैगशिप कंपनी ने 68.05 करोड़ रुपए का मुनाफा हासिल किया था।

 आय में सालाना आधार पर 13.39 फीसदी की बढ़त 

30 जून 2023 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में अशोक लीलैंड की आय 8.151.96 करोड़ रुपये पर रही है। पहली तिमाही में कंपनी की आय में सालाना आधार पर 13.39 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की आय 7189.2 करोड़ रुपए पर रही थी।


जानिए पिछली तिमाही में कैसा रहा था कंपनी का प्रदर्शन

चेन्नई स्थित कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली अशोक लीलैंड के मुनाफे में पिछले तिमाही यानी वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 17 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 751.41 करोड़ रुपए पर रहा था। इस अवधि में कंपनी की आय में सालाना आधार पर करीब 33 फीसदी की बढ़त हुई थी और ये 11626 करोड़ रुपए पर रही थी।

पहली तिमाही में कंपनी के मार्जिन में दिखी बढ़त

30 जून 2023 को खत्म हुई पहली तिमाही में अशोक लीलैंड की EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 4.5 फीसदी से बढ़कर 10 फीसदी पर रही है। जबकि EBITDA सालाना आधार पर 321 करोड़ रुपए से बढ़कर 821 करोड़ रुपए पर रहा है।

NSE की F&O बैन लिस्ट में इंडियाबुल्स हाउसिंग, डेल्टा कॉर्प और मणप्पुरम की बार-बार एंट्री, उठ रहे सवाल!

भारतीय सशस्त्र बलों से 800 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला 

हाल ही में, अशोक लीलैंड ने बताया था कि उसे भारतीय सशस्त्र बलों से 800 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। ऑर्डर में फील्ड आर्टिलरी ट्रैक्टर (FAT 4x4) और गन टोइंग व्हीकल (GTV 6x6) बनाने के कॉन्ट्रैक्ट शामिल हैं। कंपनी को ये ऑर्डर भारत सरकार के स्वदेशीकरण योजना के तहत मिला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।