Get App

अशोक लेलैंड की बिक्री में 7% का इजाफा

नवंबर महीने में अशोक लेलैंड की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 01, 2016 पर 2:24 PM
अशोक लेलैंड की बिक्री में 7%  का इजाफा

नवंबर महीने में अशोक लेलैंड की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। नवंबर 2016 में अशोक लेलैंड ने 9574 वाहन बेचे हैं। जबकि नवंबर 2015 में कंपनी ने 8971 वाहन बेचे थे।

नवंबर महीने में अशोक लेलैंड के मीडियम और हैवी कमर्शियल वाहन बिक्री के आंकड़ों में सालाना आधार पर 10 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।  नवंबर 2016 में अशोक लेलैंड ने 6928 मीडियम और हैवी कमर्शियल वाहन  बेचे हैं। जबकि नवंबर 2015 में कंपनी ने 6267 मीडियम और हैवी कमर्शियल वाहन बेचे थे।

नवंबर महीने में अशोक लेलैंड की हल्के कमर्शियल वाहन बिक्री के आंकड़ों में सालाना आधार पर 1 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है। नवंबर 2016 में अशोक लेलैंड ने 2646 हल्के कमर्शियल वाहन बेचे हैं। जबकि नवंबर 2015 में कंपनी ने 2674 हल्के कमर्शियल वाहन बेचे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें