वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 13 फीसदी घटकर 185.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 213.7 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 13 फीसदी घटकर 185.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 213.7 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में अशोक लेलैंड की आय 8.2 फीसदी बढ़कर 4,723.6 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अशोक लेलैंड की आय 4,366.4 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर में अशोक लेलैंड का एबिटडा मार्जिन 449.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 454.3 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में अशोक लेलैंड का एबिटडा मार्जिन 10.92 फीसदी से घटकर 10.25 फीसदी हो गया है।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में अशोक लेलैंड का फॉरेक्स घाटा 1.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 63.7 करोड़ रुपये हुआ है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में अशोक लेलैंड का एक्सपोर्ट वॉल्यूम ग्रोथ 11 फीसदी रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।