आज निफ्टी की 3 कंपनियों ल्यूपिन, बॉश और टाटा पावर के नतीजे आने वाले हैं। साथ ही आयशर मोटर्स के नतीजों पर भी बाजार की नजर रहेगी। इन नतीजों से क्या उम्मीदें हैं, जानते हैं सीएनबीसी आवाज़ का अनुमान
आज निफ्टी की 3 कंपनियों ल्यूपिन, बॉश और टाटा पावर के नतीजे आने वाले हैं। साथ ही आयशर मोटर्स के नतीजों पर भी बाजार की नजर रहेगी। इन नतीजों से क्या उम्मीदें हैं, जानते हैं सीएनबीसी आवाज़ का अनुमान
वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 16.5 फीसदी घटकर 502 करोड़ रुपये हो सकता है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 601.5 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन की आय 6.7 फीसदी घटकर 3358 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन की आय 6.7 फीसदी घटकर 3144.9 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन का एबिटडा 10.8 फीसदी घटकर 758 करोड़ रुपये हो सकता है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन का एबिटडा 850.2 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन का एबिटडा मार्जिन सालाना आधार पर 27 फीसदी से घटकर 22 फीसदी हो सकता है।
पिछली 5 तिमाही से लगातार कमजोर नतीजे देने वाली कंपनी ल्यूपिन के अमेरिकी कारोबार में दबाव से नतीजे कमजोर ही रहेंगे। हालांकि मार्च तिमाही से नतीजों में सुधार की उम्मीद है। अमेरिकी कारोबार, गोवा प्लांट पर मैनेजमेंट के बयान पर नजर रहेगी।
बॉश नतीजे अनुमान
वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बॉश का मुनाफा 147.5 फीसदी बढ़कर 274.5 करोड़ रुपये हो सकता है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में बॉश का मुनाफा 110.9 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बॉश की आय 5 फीसदी बढ़कर 2571.5 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में बॉश की आय 2458.2 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बॉश का एबिटा बढ़कर 410 करोड़ रुपये हो सकता है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में बॉश का एबिटा 228 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बॉश का एबिटा सालाना आधार पर 9.3 फीसदी से बढ़कर 15.9 फीसदी हो सकता है।
टाटा पावर नतीजे अनुमान
वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर का मुनाफा 30 फीसदी बढ़कर 258 करोड़ रुपये हो सकता है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर का मुनाफा 198 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर की आय 6 फीसदी बढ़कर 9370 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर की आय 8807 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर का एबिटा 26 फीसदी बढ़कर 1909 करोड़ रुपये हो सकता है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर का एबिटा 1512 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर का एबिटा सालाना आधार पर 17.17 फीसदी से बढ़कर 20.4 फीसदी हो सकता है।
वीडियो देखें
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।