एक्सिस बैंक: मुनाफा 1.2% घटा, आय 19.8% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 1.2 फीसदी घटकर 2154 करोड़ रु हो गया है।

अपडेटेड Apr 26, 2016 पर 6:05 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 1.2 फीसदी घटकर 2154 करोड़ रु हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 2180 करोड़ रु रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एक्सिस बैंक की ब्याज आय 19.8% फीसदी बढ़कर 4,552.6 करोड़ रु हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एक्सिस बैंक की ब्याज आय 3,799.2 करोड़ रु रही थी।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एक्सिस बैंक का ग्रॉस एनपीए 6.4 फीसदी बढ़कर 6,087.5 करोड़ रु रहा है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का ग्रॉस एनपीए 5,724 करोड़ रु रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एक्सिस बैंक का नेट एनपीए 0.3 फीसदी बढ़कर 2,522 करोड़ रु रहा है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का नेट एनपीए 2,514 करोड़ रु रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एक्सिस बैंक की अन्य आय 2,694 करोड़ रु रही है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एक्सिस बैंक की अन्य आय 2,687 करोड़ रु रही थी।

    बैंक के बोर्ड ने एक्सिस फाइनेंस के साथ एक्सिस प्राइवेट इक्विटी के मर्जर को मंजूरी दे दी है।


    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।