Get App

Bajaj Auto की गाड़ियों की बिक्री अक्टूबर में 19% बढ़ी, CV सेल्स 18% बढ़ा

Bajaj Auto की अक्टूबर में गाड़ियों बिक्री सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 4,71,188 गाड़ियां हो गई। कंपनी ने अक्टूबर 2022 में कुल 3,95,238 गाड़ियों की बिक्री की थी। पिछले महीने डीलरों को कंपनी की कुल डिलीवरी 36 प्रतिशत बढ़कर 3,29,618 गाड़ियां हो गई। जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 2,42,917 गाड़ियां डिस्पैच की थी

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 01, 2023 पर 3:47 PM
Bajaj Auto की गाड़ियों की बिक्री अक्टूबर में 19% बढ़ी, CV सेल्स 18% बढ़ा
Bajaj Auto की कमर्शियल व्हीकल बिक्री सालाना आधार पर 18% बढ़कर 63,044 गाड़ियां रही। पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने 53,335 गाड़ियों की बिक्री की थी

Bajaj Auto Share Price: दिग्गज ऑटो कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की अक्टूबर बिक्री में जोरदार उछाल नजर आया। बजाज ऑटो ने बुधवार 1 नवंबर को कहा कि इस साल अक्टूबर में उसकी कुल बिक्री सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 4,71,188 गाड़ियां हो गई। कंपनी ने अक्टूबर 2022 में कुल 3,95,238 गाड़ियों की बिक्री की थी। बजाज ऑटो ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि पिछले महीने डीलरों को कंपनी की कुल डिलीवरी 36 प्रतिशत बढ़कर 3,29,618 गाड़ियां हो गई। जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 2,42,917 गाड़ियां डिस्पैच की थी। कंपनी ने कहा कि यह उसकी अब तक की सबसे अधिक मासिक थोक बिक्री रही।

हालांकि, अक्टूबर में इसका कुल निर्यात सालाना आधार पर 7 प्रतिशत घटकर 1,41,570 गाडि़यां रह गया। जो एक साल पहले 1,52,321 गाड़ियां रहा था।

ब्रोकरेज के अनुमान से ज्यादा रही बिक्री

कंपनी की गाड़ियों की बिक्री ब्रोकरेज नोमुरा के अनुमान से ज्यादा रही। नोमुरा ने अक्टूबर में बजाज ऑटो की कुल गाड़ियों की बिक्री 4.17 लाख यूनिट रहने का अनुमान लगाया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें