Get App

जून में बजाज ऑटो की बिक्री 4% घटी

इस साल जून में बजाज ऑटो ने कुल 3.17 लाख गाड़ियां बेची हैं, जबकि पिछले साल जून में कुल 3.31 लाख गाड़ियां बेची थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 04, 2016 पर 10:47 AM
जून में बजाज ऑटो की बिक्री 4% घटी

जून महीने में बजाज ऑटो की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर जून में बजाज ऑटो की बिक्री 4 फीसदी घटी है। इस साल जून में बजाज ऑटो ने कुल 3.17 लाख गाड़ियां बेची हैं, जबकि पिछले साल जून में कुल 3.31 लाख गाड़ियां बेची थी।

बजाज ऑटो के एक्सपोर्ट में गिरावट देखने को मिली है। सालाना आधार पर जून में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 1.56 लाख यूनिट्स से 21 फीसदी घटकर 1.23 लाख यूनिट्स रहा है। हालांकि सालाना आधार पर जून में घरेलू बाजार में बजाज ऑटो की बिक्री 1.75 लाख यूनिट्स से 11 फीसदी बढ़कर 1.93 लाख यूनिट्स रही है।

सालाना आधार पर जून में बजाज ऑटो की मोटरसाइकिलों की बिक्री 2.87 लाख यूनिट्स से 5 फीसदी घटकर 2.73 लाख यूनिट्स रही है। सालाना आधार पर जून में बजाज ऑटो की 3-व्हीलर वाहनों की बिक्री 43735 यूनिट्स से मामूली घटकर 43671 यूनिट्स रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें