बाजार में शेयर बायबैक की बहार, PayTM के बाद बजाज कंज्यूमर ने किया बायबैक का ऐलान

Bajaj Consumer ने कहा कि उसके बोर्ड ने खुले बाजार से 240 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 33.7 लाख शेयरों के बायबैक को मंजूरी दे दी है। इस तरह देखा जाये तो कंपनी बाजार से प्रीमियम रेट पर अपने शेयरों का बायबैक करेगी। कंपनी की घोषणा के बाद आज बजाज कंज्यूमर के शेयर में 3% बढ़ गये

अपडेटेड Dec 20, 2022 पर 5:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bajaj Consumer ने कहा कि वह खुले बाजार से 33.7 लाख शेयर्स बायबैक करेगी। इस बायबैक के लिए कंपनी 80.89 करोड़ रुपये खर्च करेगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में शेयरों के बायबैक की बहार आई हुई नजर आ रही है। कल पेटीएम (PayTM) ने कहा था कि 13 दिसंबर की बैठक में बोर्ड शेयर के बायबैक पर विचार करेगा। जिसके बाद इस शेयर में तेजी देखने को मिली। वहीं आज एक और दिग्गज कंपनी बजाज कंज्यूमर (BAJAJ CONSUMER) ने ऐलान किया है कि वह बाजार से शेयरों का बायबैक करेगी। बजाज कंज्यूमर ने कहा कि वह ओपन मार्केट से 33.7 लाख शेयर्स बायबैक करेगी। इस बायबैक पर कंपनी 80.89 करोड़ रुपये खर्च करेगी। कंपनी ने कहा कि है वह 240 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बायबैक करेगी।

    प्रीमियर रेट पर करेगी बायबैक

    कंपनी की घोषणा के बाद बजाज कंज्यूमर के शेयर शुक्रवार को दोपहर के दौरान बीएसई पर 3% से बढ़कर 184 रुपये पर पहुंच गये। कंपनी ने कहा कि उसके बोर्ड ने खुले बाजार के जरिये 240 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 33.7 लाख शेयरों के बायबैक को मंजूरी दे दी है। इस तरह देखा जाये तो बजाज कंज्यूमर बाजार से प्रीमियम रेट पर अपने शेयरों का बायबैक करेगी


    इस बायबैक के तहत अधिकतम बायबैक साइज और अधिकतम बायबैक वैल्यू पर कंपनी द्वारा फिर से खरीदे जाने वाले प्रस्तावित इक्विटी शेयरों की अधिकतम संख्या 33,70,416 इक्विटी शेयर होगी। ये संख्या इक्विटी शेयरों की कुल संख्या के 25% से कम है।

    Paytm क्यों करेगी शेयर बायबैक, टेंडर रूट और ओपन मार्केट के जरिए कितने करोड़ का बायबैक संभव

    कंपनी ने एक बयान जारी करके कहा "बजाज कंज्यूमर के बोर्ड ने आज 9 दिसंबर, 2022 को हुई अपनी बैठक में 1/- रुपये फेस वैल्यू वाले कंपनी के फुली पेड अप इक्विटी शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। कंपनी के इक्विटी शेयरों के सभी शेयरधारकों/लाभार्थी मालिकों से खुले बाजार से 240 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के भाव पर कुल राशि 80.89 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जायेंगे।"

    BAJAJ CONSUMER भारत में प्रमुख एफएमसीजी ब्रांडों में से एक है। इस स्टॉक में इस साल अब तक (साल 2022 में) लगभग 8% की गिरावट देखने को मिली है।

    जानिये क्या होता है शेयर बायबैक

    शेयर बायबैक या शेयरों की पुनर्खरीद एक प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया के जरिए कंपनी अपने ही शेयरों को निवेशकों और शेयरधारकों से वापस खरीदती है। आमतौर कंपनी इन शेयरों को बाजार के मौजूदा भाव से अधिक कीमत पर खरीदती है। इसे शेयरधारकों को पैसा वापस लौटाने का एक वैकल्पिक और टैक्स के हिसाब से कम खर्चीला मॉडल माना जाता है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।