Get App

बजाज फाइनेंस के मुनाफे में 36% की बढ़ोतरी

तीसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस का मुनाफा 36 फीसदी बढ़कर 555.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2017 पर 2:06 PM
बजाज फाइनेंस के मुनाफे में 36% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस का मुनाफा 36 फीसदी बढ़कर 555.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस का मुनाफा 408.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस की ब्याज आय 32.5 फीसदी बढ़कर 1749 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस की ब्याज आय 1320.3 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बजाज फाइनेंस का ग्रॉस एनपीए 1.58 फीसदी से घटकर 1.47 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बजाज फाइनेंस का नेट एनपीए 0.43 फीसदी से घटकर 0.39 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस का एयूएम 33 फीसदी बढ़कर 57,605 करोड़ रुपये हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें