Get App

Bandhan Bank Q1: मुनाफा 19% गिरकर 721 करोड़ रुपए पर रहा, एसेट क्वालिटी रही मिली जुली 

Bandhan Bank Q1:पहली तिमाही में बंधन बैंक के कमर्शियल बैंकिंग बुक में सालाना आधार पर 78 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। हालांकि बैंक के रिटेल लोन बुक में 86.5 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। इसमें हाउसिंग फाइनेंश बुक शामिल नहीं है। बैंक की हाउसिंग फाइनेंश बुक में पहली तिमाही में 9.5 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। बैंक ने मौजूदा तिमाही में करीब 7 लाख ग्राहक जोड़े हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2023 पर 5:51 PM
Bandhan Bank Q1: मुनाफा 19% गिरकर 721 करोड़ रुपए पर रहा, एसेट क्वालिटी रही मिली जुली 
Bandhan Bank Q1: बैंक ने मौजूदा तिमाही में करीब 7 लाख ग्राहक जोड़े हैं। इसके कुल ग्राहकों की संख्या 3.07 करोड़ हो गई है

Bandhan Bank Q1 Results: प्राइवेट सेक्टर के बैंक बंधन बैंक ने आज 30 जून 2023 को खत्म हुई पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 19 फीसदी घटकर 721 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि 30 जून 202 को खत्म हुई पिछले वित्त वर्ष का पहली तिमाही में बंधन बैंक का मुनाफा 886 करोड़ रुपए पर रहा था। 30 जून 2023 को खत्म हुई पहली तिमाही में बैंक की एसेट क्वालिटी भी खराब हुई है। इस अवधि में बैंक का ग्रॉस एनपीए तो सालाना आधार पर 7.25 फीसदी से गिरकर 6.76 फीसदी आई है। लेकिन, नेट एनपीए भी सालाना आधार पर 1.92 फीसदी पर बढ़कर 2.18 फीसदी पर पहुंच गई है।

इस मौके पर बंधन बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ चंद्र शेखर घोष ने कहा कि इस तिमाही के प्रदर्शन से संकेत मिलता है कि बैंक स्थिर विकास के पथ पर है। उन्होंने आगे कहा कि बैंक ने अपनी एसेट बुक में विविधता लाने में भी काफी प्रगति की है। पिछली कुछ तिमाहियों के दौरान कर्मचारियों, टेक्नोलॉजी, आईटी और विस्तार पर किए गए निवेश से निश्चित रूप से बैंक के प्रदर्शन में सुधार होगा।

कमर्शियल बैंकिंग बुक में सालाना आधार पर 78 फीसदी की ग्रोथ

पहली तिमाही में बंधन बैंक के कमर्शियल बैंकिंग बुक में सालाना आधार पर 78 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। हालांकि बैंक कि रिटेल लोन बुक में 86.5 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। इसमें हाउसिंग फाइनेंश बुक शामिल नहीं है। बैंक की हाउसिंग फाइनेंश बुक में पहली तिमाही में 9.5 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें