Get App

बैंक ऑफ बड़ौदा को ₹252.7 करोड़ का मुनाफा

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का ग्रॉस एनपीए 11.35 फीसदी से बढ़कर 11.40 फीसदी रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2017 पर 5:26 PM
बैंक ऑफ बड़ौदा को ₹252.7 करोड़ का मुनाफा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा को 252.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा को 3342 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्याज आय 15.9 फीसदी बढ़कर 3134 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्याज आय 2705 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का ग्रॉस एनपीए 11.35 फीसदी से बढ़कर 11.40 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का नेट एनपीए 5.46 फीसदी से घटकर 5.43 फीसदी रहा है।

रुपये में बैंक ऑफ बड़ौदा के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 42,949.3 करोड़ रुपये से घटकर 42,642.4 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का नेट एनपीए 19,342 करोड़ रुपये से घटकर 19,006 करोड़ रुपये रहा है।

तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा की प्रोविजनिंग 1796 करोड़ रुपये से बढ़कर 2079.5 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा की प्रोविजनिंग 6164 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें