Get App

भारती एयरटेल का मुनाफा घटा, आय भी 3.4% घटी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा घटकर 1461 करोड़ रुपये रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2016 पर 6:48 PM
भारती एयरटेल का मुनाफा घटा, आय भी 3.4% घटी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा घटकर 1461 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 1462 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल की आय 3.4 फीसदी घटकर 24671 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में भारती एयरटेल की आय 25547 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा 9591 करोड़ रुपये से घटकर 9466 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा मार्जिन 37.55 फीसदी से बढ़कर 38.4 फीसदी रहा है।

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल के भारतीय कारोबार की आय 15052.6 करोड़ रुपये से 2 फीसदी घटकर 14735 करोड़ रुपये रही है। हालांकि जुलाई-सितंबर तिमाही में भारती एयरटेल के भारतीय कारोबार का एबिटडा 6387.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 6249 करोड़ रुपये रहा है। जुलाई-सितंबर तिमाही में भारती एयरटेल के भारतीय कारोबार का एबिटडा मार्जिन बिना बदलाव के 42.4 फीसदी रहा है।

जुलाई-सितंबर तिमाही में भारती एयरटेल के भारतीय कारोबार की औसतन प्रति ग्राहक आय 196 रुपये से घटकर 188 रुपये रही है। दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल के भारतीय कारोबार की वॉयस सेगमेंट में प्रति मिनट आय 33.49 पैसे से घटकर 32.42 पैसे रही है। दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल के भारतीय कारोबार का प्रति मिनट यूसेज 414 से घटकर 406 रहा है।

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल के अफ्रीकी कारोबार की आय 6249.3 करोड़ रुपये से 15 फीसदी घटकर 5305 करोड़ रुपये रही है। जुलाई-सितंबर तिमाही में भारती एयरटेल के अफ्रीकी कारोबार का एबिटडा 1399.8 करोड़ रुपये से घटकर 1225 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि जुलाई-सितंबर तिमाही में भारती एयरटेल के अफ्रीकी कारोबार का एबिटडा मार्जिन 22.4 फीसदी से बढ़कर 23.1 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें