मध्य प्रदेश में 350 करोड़ रुपये निवेश करेगी Coca-Cola की बॉटलिंग यूनिट

हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज (HCCB) मध्य प्रदेश में 350 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इसके तहत कंपनी अपने राजगढ़ प्लांट में दो मैन्युफैक्चरिंग लाइन स्थापित करेगी। हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज, कोका कोला की बॉटलिंग इकाई है। यह ऐलान उज्जैन में आयोजित रीजनल इंस्ट्री कॉनक्लेव में किया गया

अपडेटेड Mar 03, 2024 पर 8:58 PM
Story continues below Advertisement
कंपनी के पास पूरे भारत में 13 फैक्ट्रियां हैं, जहां यह 8 कैटेगरी में 37 अलग-अलग प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री करती है।

हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज (HCCB) मध्य प्रदेश में 350 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इसके तहत कंपनी अपने राजगढ़ प्लांट में दो मैन्युफैक्चरिंग लाइन स्थापित करेगी। हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज, कोका कोला (Coca-Cola) की बॉटलिंग इकाई है। यह ऐलान उज्जैन में आयोजित रीजनल इंस्ट्री कॉनक्लेव में किया गया। कंपनी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, इस ऐलान के साथ ही राज्य में HCCB का कुल निवेश बढ़कर 660 करोड़ रुपये हो गया है।

कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, 'इस नए निवेश के जरिये राजगढ़ की HCCB फैक्ट्री में 2 नई स्टेट ऑफ आर्ट मैन्युफैक्चरिंग लाइन देखने को मिलेगी और इससे किफायती स्मॉल स्पार्कलिंग पैक (ASSP) और जूस टेट्रा पैक तैयार किया जा सकेगा।' इस एक्सपैंशन से न सिर्फ HCCB की मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह राज्य की अर्थव्यवस्था में भी अहम योगदान करेगी।

मध्य प्रदेश सरकार ने HCCB को सभी तरह की अनुमति, क्लियरेंस आदि उपलब्ध कराने में हर तरह की मदद करने का आश्वासन दिया है। HCCB पहले ही साल अपने राजगढ़ प्लांट में 311 करोड़ रुपये निवेश कर चुकी है। कंपनी के पास पूरे भारत में 13 फैक्ट्रियां हैं, जहां यह 8 कैटेगरी में 37 अलग-अलग प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री करती है। इन प्रोडक्ट्स में कोका कोला, थम्स अप, मिनट मेड, किनले और लिम्का जैसी बेवरेजेज शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।