BPCL Q4 Results: भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने मार्च तिमाही में ₹3,214 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया। यह CNBC-TV18 के ₹2,700 करोड़ के अनुमान से कहीं अधिक है। कंपनी का EBITDA भी ₹7,765 करोड़ रहा, जबकि बाजार अनुमान ₹5,257 करोड़ का था। इस दौरान ऑपरेटिंग मार्जिन 7% रहा, जो अपेक्षित 4.6% से बेहतर है।
तिमाही आधार पर मुनाफे में गिरावट
हालांकि पिछली तिमाही यानी Q3 FY24 के मुकाबले BPCL के मुनाफे में 30.9% की गिरावट आई है। पिछली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ ₹4,649 करोड़ था। रेवेन्यू भी 1.7% घटकर ₹1.11 लाख करोड़ रहा, जो Q3 में ₹1.13 लाख करोड़ था।
BPCL के मार्जिन में सुधार
तिमाही आधार पर EBITDA में 2.4% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो Q3 के ₹7,580 करोड़ से बढ़कर ₹7,765 करोड़ हो गया। मार्जिन भी 6.7% से बढ़कर 7% हो गया। कंपनी ने कच्चे तेल की कीमतों और रिफाइनिंग स्प्रेड्स की अस्थिरता के बीच परिचालन क्षमता में मजबूती दिखाई है।
₹5 प्रति शेयर का डिविडेंड प्रस्तावित
BPCL ने अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का भी तोहफा दिया है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी के बोर्ड ने ₹5 प्रति इक्विटी शेयर का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है। यह भुगतान शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर होगा।
BPCL के शेयरों का क्या हाल है?
वित्तीय नतीजों के ऐलान से पहले BPCL का शेयर BSE पर ₹311.60 पर बंद हुआ। इसमें 0.52% की मामूली बढ़त दर्ज की गई। बीते एक महीने के दौरान BPCL ने 9.41% का रिटर्न दिया है। इस साल यानी 2025 में अब तक का रिटर्न 5.54% रहा है। हालांकि, बीते एक साल का रिटर्न तकरीबन सपाट (0.73%) है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।