Get App

बीएसएनएल का न्यू ईयर गिफ्ट, करें अनलिमिटेड कॉल

बीएसएनएल ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए फ्री कॉल और अनलिमिटेड डाटा देने का एलान किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2016 पर 10:02 AM
बीएसएनएल का न्यू ईयर गिफ्ट, करें अनलिमिटेड कॉल

बीएसएनएल ने नए साल के मौके पर अपने ग्राहकों को शानदार ऑफर दिया है। कंपनी ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए फ्री कॉल और अनलिमिटेड डाटा देने का एलान किया है। पहला प्लान 99 रुपये का और दूसरा प्लान 339 रुपये का है। 99 रुपये के प्लान में ग्राहक बीएसएनएल से बीएसएनएलअनलिमिटेड फ्री कॉल और 300 एमबी डाटा का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी।

339 रुपये के प्लान के तहत आप पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉल कर सकेंगे। इस प्लान में आपको 1 जीबी डाटा मिलेगा और रोमिंग फ्री होगी। इस प्लान की कीमत कोलकाता, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, असम, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और राजस्थान में 99 रुपये होगी। जबकि बाकी क्षेत्रों के लिए इसकी कीमत 119 रुपये से 149 रुपये के बीच होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें