Business Idea: एक कमरे में सिर्फ 5,000 रुपये लगाकर शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई

Business Idea: इसमें 5,000 रुपये लगाकर बेहद आसानी से 50,000 रुपये महीने की कमाई होगी

अपडेटेड Nov 01, 2021 पर 3:22 PM

Business Idea: हमारे देश की जनसंख्या के मुकाबले में नौकरियां बहुत कम हैं, तो वहीं कोरोना (Corona) और लॉकडाउन (Lockdown) से स्थितियां और बिगड़ गई हैं। इस कोरोना काल में कई लोगों की नौकरियां छिन गईं है।

ऐसे में अगर आपको चिंता सता रही है कि ऐसा कौन सा बिजनेस करें, जिसमें बेहद कम निवेश हो और मोटी कमाई हो तो हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं, जिसे 5,000 रुपये के निवेश के साथ शुरू किया जा सकता है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए मोदी सरकार मदद भी कर रही है।

Business Idea: नौकरी के साथ सिर्फ 10,000 रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने आराम से कटेगी जिंदगी


यह कुल्हड़ बनाने का बिजनेस (Kulhad making Business ) है। हर गली, हर नुक्कड़ पर कुल्हड़ वाली चाय की मांग रहती है। ऐसे में आप कुल्हड़ बनाने और बेचने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। मौजूदा समय को देखते हुए यही लग रहा है कि रेलवे स्टेशनों (Railway Station), बस डिपो (Bus Depot), एयरपोर्ट (Airport) और मॉल (Mall) में जल्द ही प्लास्टि और कागज से बने कप में चाय बेचने पर पाबंदी लग सकती है। ऐसे में आने वाले समय में कुल्हड़ की सबसे अधिक मांग बढ़ने की संभावना है।



कुल्हड़ को सरकार दे रही है बढ़ावा

सरकार कुल्हड़ बनाने के लिए बिजली से चलने वाली चाक मुहैया कराती है। जिसकी मदद से आसानी से कुल्हाड़ बना सकते हैं। खादी ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने कुछ समय पहले जानकारी दी थी कि साल 2020 में केंद्र सरकार ने 25,000 इलेक्ट्रिक चाक बांटे थे। सरकार इन कुल्ह़ड़ों को अच्छी‍ कीमत पर खरीदती भी है।

बता दें कि हाल ही में सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कुल्हड़ को बढ़ावा देने के लिए प्लास्टिक या कागज के कप में चाय बेचने पर रोक लगाने की मांग की थी। ऐसे में आने वाले समय में कुल्हड़ की मांग में इजाफे का फायदा उठा सकते हैं।

कितनी होगी कुल्हड़ से कमाई

चाय का कुल्हड़ बेहद किफायती होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिहाज से भी बेहद सुरक्षित माना जाता है। मौजूदा रेट की बात करें तो चाय के कुल्हड़ का भाव करीब 50 रुपये सैकड़ा है। इसी प्रकार लस्सी के कुल्हड़ की कीमत 150 रुपये सैकड़ा, दूध के कुल्हड़ की कीमत 150 रुपये सैकड़ा और प्याली 100 रुपये सैकड़ा चल रही है। मांग बढ़ने पर इससे अच्छे रेट की भी संभावना है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।