मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई ऑनलाइन सर्विस शुरू की है। मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस (Maruti Suzuki Smart Finance) के साथ खरीदार अपनी कारों को ऑनलाइन, कहीं भी और कभी भी फाइनेंस कर सकते हैं। नई मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस सर्विस Arena और Nexa दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी के एक बयान के मुताबिक, यह पूरे भारत में उपलब्ध है।