Mahindra ने 15 अक्टूबर को XUV 3XO CNG को पेश करने से पहले इसका टीजर जारी कर दिया है, जिसमें REVX-स्टाइल का फ्रंट और पैनोरमिक सनरूफ दिखाया गया है। खास बात यह है कि Mahindra के पास फिलहाल फैक्ट्री में CNG किट लगी कोई SUV नहीं है। ऐसे में XUV 3XO CNG कंपनी की पहली CNG SUV हो सकती है। इसका मुकाबला Tata Nexon i-CNG और Maruti Suzuki Brezza S-CNG से होगा।
