Get App

कैडिला हेल्थः मुनाफा 34.6% घटा, आय 2% घटी

तीसरी तिमाही में कैडिला हेल्थ का मुनाफा 34.6 फीसदी घटकर 281.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2017 पर 12:35 PM
कैडिला हेल्थः मुनाफा 34.6% घटा, आय 2% घटी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में कैडिला हेल्थ का मुनाफा 34.6 फीसदी घटकर 281.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में कैडिला हेल्थ का मुनाफा 430.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में कैडिला हेल्थ की आय 2 फीसदी घटकर 2364 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में कैडिला हेल्थ की आय 2409 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कैडिला हेल्थ का एबिटडा 592 करोड़ रुपये से घटकर 404.3 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कैडिला हेल्थ का एबिटडा मार्जिन 24.6 फीसदी से घटकर 17.1 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें