कैडिला को यूएस एफडीए की तरफ से नोटिस जारी किया गया था। खबरों के मुताबिक यूएस एफडीए ने कंपनी के जेनेरिक दवा सारोग्लिटाजार (Saroglitazar) के भ्रामक विज्ञापन मामले में चेतावनी जारी किया था। हालांकि कैडिला हेल्थ ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि यूएस एफडीए का नोटिस वॉर्निंग लेटर नहीं था और उसमें सारोग्लिटाजार (Saroglitazar) संबंधित नोटिस में चेतावनी नहीं। कैडिला यूएस एफडीए के लेटर का जवाब देने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने वाली है। बता दें कि सारोग्लिटाजार अभी सिर्फ भारत में बेची जाती है।