वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में केनरा बैंक को 3905 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में केनरा बैंक को 613 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में केनरा बैंक को 3905 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में केनरा बैंक को 613 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में केनरा बैंक की ब्याज आय 4.5 फीसदी घटकर 2374 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में केनरा बैंक की ब्याज आय 2486 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में केनरा बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.84 फीसदी से बढ़कर 9.4 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में केनरा बैंक का नेट एनपीए 3.9 फीसदी से बढ़कर 6.42 फीसदी रहा है।
रुपये में केनरा बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो, तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में ग्रॉस एनपीए 19813 करोड़ रुपये से बढ़कर 31638 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में नेट एनपीए 12940 करोड़ रुपये से बढ़कर 20833 करोड़ रुपये रहा है।
तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में केनरा बैंक की प्रोविजनिंग 1429 करोड़ रुपये से बढ़कर 6331 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की जनवरी-मार्च तिमाही में केनरा बैंक की प्रोविजनिंग 109.6 करोड़ रुपये रही थी।
वित्त वर्ष 2016 की जनवरी-मार्च तिमाही में केनरा बैंक को 779.5 करोड़ रुपये का टैक्स क्रेडिट हासिल हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की जनवरी-मार्च तिमाही में केनरा बैंक को टैक्स पर 110 करोड़ रुपये खर्च करना पड़ा था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।