जानीमानी टेक्सटाइल कंपनी के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, बैंक से 160 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप

आरोप है कि कंपनी ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 160 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की है

अपडेटेड Jul 18, 2021 पर 11:32 AM
Story continues below Advertisement

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने टेक्सटाइल प्रमुख एस कुमार्स नेशनवाइड के खिलाफ कथित बैंक धोखाधड़ी पर FIR दर्ज की है। आरोप है कि कंपनी ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 160 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की है। PTI ने बताया कि जांच एजेंसी ने लैंडर की एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कंपनी और उसके प्रमोटर और डायरेक्टर, जिनमें MD नितिन कासलीवाल और डायरेक्टर विजय गोवर्धनदास कलंत्री, अनिल कुमार चन्ना, राजिंदर कृष्ण गर्ग और जगदीश संजीव रेड्डी धोखाधड़ी के लेनदेन में लिप्त, जिससे बैंक को नुकसान हुआ।

CBI की FIR में आरोप लगाया गया है, "उक्त उधार लेने वाली कंपनी और उसके निदेशकों ने बैंक को ₹160.68 करोड़ का गलत तरीके से नुकसान पहुंचाया और 2013-2018 के दौरान खुद को भी गलत तरीके से लाभ पहुंचाया।"

इसमें कहा गया है कि मामले में आरोपी डायरेक्टर्स ने कई संज्ञेय (Cognisable) और गैर-संज्ञेय (Non-Cognisable) अपराधों को अंजाम देने के लिए बैंक को धोखा देने के लिए एक दूसरे और अज्ञात अधिकारियों के साथ मिलीभगत की और साजिश रची।

कपड़ा प्रमुख ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से कई क्रेडिट फैसिलिटी का लाभ उठाया था, जो 2013 में नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) में बदल गया। बाद में KPMG द्वारा फोरेंसिक ऑडिट के बाद अकाउंट को 2020 में "फ्रॉड" घोषित किया गया था।

PTI की रिपोर्ट में कहा गया है कि फोरेंसिक ऑडिट में दो संभावित रूप से जुड़े ग्राहकों और गैर-ऑपरेटिंग संस्थाओं के साथ तीन-चौथाई से ज्यादा के लेनदेन को लेकर भी चेतावनी दी गई।

बैंक ने CBI को अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एस कुमार्स नेशनवाइड ने चुनिंदा डिस्ट्रीब्यूटर को 94 प्रतिशत बिक्री का निर्देश देकर, ग्राहकों से प्राप्तियों को बट्टे खाते में डालकर और भारी छूट वाली कीमतों पर उसी ग्राहक को "संदिग्ध" रीसेल ट्रांजेक्शन करके इसे धोखा दिया। बैंक ने ये भी आरोप लगाया है कि कंपनी के ऑडिटर्स ने भी कंपनी में निवेश किया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।