Get App

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार ने जारी किया CGEGIS बेनिफिट टेबल, चेक कीजिए आपको कितनी रकम मिलेगी

रिटायरमेंट तक केंद्र सरकार का कर्मचारी CGEGIS में अपना योगदान देता रहता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2020 पर 12:39 PM
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार ने जारी किया CGEGIS बेनिफिट टेबल, चेक कीजिए आपको कितनी रकम मिलेगी

अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सरकार ने Central Government Employees Group Insurance Scheme (CGEGIS) की बेनफिट टेबल जारी कर दी है। दरअसल, रिटायरमेंट तक केंद्र सरकार का कर्मचारी CGEGIS में अपना योजदान देता रहता है। GEGIS 1980 योजना बीमा कवरेज के साथ आती है और केंद्रीय कर्मचारी के लिए सेविंग फंड (Savings Fund) के रूप में भी काम करती है।

कुल योगदान में से अंशदान का एक हिस्सा बीमा कवर की ओर जाता है जबकि शेष Savings Fund में जाता है। सेविंग्स फंड में जमा राशि का भुगतान सेवा से रिटायरमेंट के समय कर्मचारी को दिया जाता है। प्रत्येक तिमाही में, सरकार सेविंग फंड के लाभार्थियों की सूची (Table of Benefits for Savings Fund) जारी करती है, जो कर्मचारी को रिटायरमेंट के समय प्राप्त होने वाली राशि के बारे में एक विचार प्राप्त करने में मदद करती है।

CGEGIS 1980 का उद्देश्य केंद्र सरकार के कर्मचारियों को नौकरी के दौरान मृत्यु की स्थिति में उनके परिवारों की मदद करने और रिटायर होने पर एकमुश्त भुगतान करने के लिए केंद्र सरकार के कर्मचारियों को कम लागत और पूरी तरह से योगदान और स्व-वित्त पोषित बीमा कवर प्रदान करना है। मासिक अंशदान का एक हिस्सा बीमा कवर की ओर जाता है जबकि शेष बचत निधि में जाता है।

देखिए ये टेबल

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें