Get App

सन फार्मा के मालनपुर प्लांट को मिली क्लीन चिट

सूत्रों के मुताबिक यूएसएफडीए ने फरवरी में एक प्रोडक्ट के लिए इस प्लांट की जांच की थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 16, 2017 पर 3:23 PM
सन फार्मा के मालनपुर प्लांट को मिली क्लीन चिट

सन फार्मा के मध्यप्रदेश के मालनपुर प्लांट को अमेरिकी दवा रेगुलेटर से क्लीन चिट मिल गई है। यूएसएफडीए ने जांच के बाद प्लांट पर कोई आपत्ति नहीं जताई है। सूत्रों के मुताबिक यूएसएफडीए ने फरवरी में एक प्रोडक्ट के लिए इस प्लांट की जांच की थी। हालांकि कंपनी ने इस खबर पर टिप्पणी से इंकार किया है। आपको बता दें कि मालनपुर प्लांट में सन फार्मा एपीआई प्रोडक्ट बनाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें