Get App

कॉग्निजेंटः मुनाफा 6.4% घटा, आय मामूली बढ़ी

साल 2016 की चौथी तिमाही में कॉग्निजेंट का मुनाफा 6.4 फीसदी घटकर 41.6 करोड़ डॉलर हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2017 पर 5:03 PM
कॉग्निजेंटः मुनाफा 6.4% घटा, आय मामूली बढ़ी

साल 2016 की चौथी तिमाही में कॉग्निजेंट का मुनाफा 6.4 फीसदी घटकर 41.6 करोड़ डॉलर हो गया है। साल 2016 की तीसरी तिमाही में कॉग्निजेंट का मुनाफा 44.44 करोड़ डॉलर रहा था।

साल 2016 की चौथी तिमाही में कॉग्निजेंट की आय 0.3 फीसदी बढ़कर 346 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है। साल 2016 की तीसरी तिमाही में कॉग्निजेंट की आय 345 करोड़ डॉलर रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कॉग्निजेंट का फॉरेक्स घाटा 1.4 करोड़ डॉलर से बढ़कर 2.6 करोड़ डॉलर रहा है। कॉग्निजेंट के मुताबिक साल 2017 की पहली तिमाही में आय 351-355 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान है। साल 2017 में आय 1456-1484 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान है। साल 2017 में आय में 8-10 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें