Adani Energy Solutions Q3 results: शुद्ध मुनाफा 73% बढ़कर 562 करोड़ रहा, रेवेन्यू में 28% का इजाफा

Adani Energy Solutions Q3 results: अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शुद्ध मुनाफा मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 73 फीसदी बढ़कर 561.8 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 324.90 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने गुरुवार 23 जनवरी को अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही के नतीजे जारी करते हुए यह जानकारी दी। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में 27.78 बढ़कर 5830.26 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Jan 23, 2025 पर 3:53 PM
Story continues below Advertisement
Adani Energy Solutions Q3 results: कंपनी का टोटल इनकम दिसंबर तिमाही में बढ़कर ₹6,000.39 करोड़ रहा

Adani Energy Solutions Q3 Results: अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शुद्ध मुनाफा मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 73 फीसदी बढ़कर 561.8 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 324.90 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने गुरुवार 23 जनवरी को अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही के नतीजे जारी करते हुए यह जानकारी दी। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में 27.78 बढ़कर 5830.26 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 4562.73 करोड़ रुपये रहा था।

वहीं कंपनी का टोटल इनकम दिसंबर तिमाही में बढ़कर 6,000.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 4824.42 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) दिसंबर तिमाही में 39.2 फीसदी बढ़कर 2,215.7 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1,527.2 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी का सितंबर तिमाही में मार्जिन बढ़कर 36.5 फीसदी पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 33.5 फीसदी रहा था।


इस बीच, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर 23 जनवरी को एनएसई पर 0.29 फीसदी बढ़कर 805.10 रुपये के भाव पर बंद हुए। जनवरी में अबतक कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन सपाट रहा है। हालांकि पिछले एक साल में इसमें 23 फीसदी की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें- UltraTech Cement Q3 Result: दिसंबर तिमाही में मुनाफा 17% गिरा, रेवेन्यू 3% बढ़ा

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।