Get App

Adani Enterprises Q3 Result: अडानी एंटरप्राइजेज को दिसंबर तिमाही में 820 करोड़ का मुनाफा, 42% बढ़ा रेवेन्यू

दिसंबर तिमाही में Adani Enterprises का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 820 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 11.63 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं, इस अवधि के दौरान कंपनी के रेवेन्यू में 42 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Feb 14, 2023 पर 3:18 PM
Adani Enterprises Q3 Result: अडानी एंटरप्राइजेज को दिसंबर तिमाही में 820 करोड़ का मुनाफा, 42% बढ़ा रेवेन्यू
SEBI ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि जांच अभी शुरुआती चरण में है

Adani Enterprises Q3 Result : अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 820 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 11.63 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इसके अलावा, कंपनी के ऑपरेशन से होने वाले रेवेन्यू में 42 फीसदी का उछाल देखने को मिला है और यह 26,612.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 18,757.9 करोड़ रुपये था।

तिमाही के दौरान, अडानी न्यू इंडस्ट्रीज सप्लाई चेन इकोसिस्टम के सौर मॉड्यूल की वॉल्यूम 63 प्रतिशत बढ़कर 430 मेगावाट हो गई, इंटीग्रेटेड रिसोर्स मैनेजमेंट की वॉल्यूम 8 फीसदी बढ़कर 15.8 एमएमटी हो गई और माइनिंग सर्विसेज का प्रोडक्शन वॉल्यूम 6.2 MMT हो गया।

गौतम अडानी ने क्या कहा?

EBITDA सालाना आधार पर दोगुनी होकर 1,968 करोड़ रुपये हो गई है। मार्जिन सालाना आधार पर 4.1 फीसदी से सुधरकर 6.1 फीसदी हो गया है। ब्लूमबर्ग का अनुमान था कि कंपनी 29,245 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज कर सकती है, वहीं मुनाफा 582.80 करोड़ रुपये का हो सकता है। अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, "हमारी फंडामेंटल मजबूती मेगा-स्केल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को एग्जीक्यूट करने की क्षमता है। इसके साथ ही, हमारा ऑर्गेनाइजेशनल डेवलपमेंट और असाधारण O&M मैनेजमेंट स्किल दुनिया में सबसे बेहतर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें