Adani Green Energy का दिसंबर तिमाही में 110% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू 41% उछलकर ₹1,973 करोड़ रहा

Adani Green Energy Q3 Results: अडानी ग्रीन एनर्जी ने मंगलवार 7 फरवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 110 फीसदी बढ़कर 103 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 49 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड Feb 07, 2023 पर 6:38 PM
अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद से करीब 55 फीसदी गिर चुके हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Adani Green Energy Q3 Results: अडानी ग्रीन एनर्जी ने मंगलवार 7 फरवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 110 फीसदी बढ़कर 103 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 49 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसके ज्वाइंट वेंचरों और सहयोगी फर्मों 44 करोड़ का मुनाफा आया, जो पिछले साल इस तिमाही में सिर्फ 1 करोड़ रुपये था। इसी से कंपनी को दिसंबर तिमाही में अपना मुनाफा बढ़ाने में मदद मिली। बता दें कि अडानी ग्रीन एनर्जी, उद्योगपति गौतम अडानी की अगुआई वाली अडानी ग्रुप की रिन्यूएबल कंपनी है।

    अडानी ग्रीन एनर्जी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका कारोबार से आय 41 फीसदी बढ़कर 1,973 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1,400 करोड़ रुपये था। हालांकि इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रदर्शन कमजोर हुआ है क्योंकि इस तिमाही के दौरान कंपनी का डेप्रिसिएशन खर्च बढ़ा है।

    दिसंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) सालाना आधार पर 18.2 फीसदी गिरकर 853 करोड़ रुपये रहा। वहीं कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन घटकर 43.2 फीसदी पर आ गया, जो पिछले साल 74.5 फीसदी था।


    यह भी पढ़ें- Stock Market: शेयर बाजार में निवेशकों के आज ₹49,000 करोड़ डूबे, सेंसेक्स 220 अंक लुढ़का

    दिसंबर तिमाही में कंपनी का सोलर पोर्टफोलियो CUF (कैपिसिटी यूटिलाइजेशन फैक्टर) 24 फीसदी रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 1.4 फीसदी अधिक है। वहीं कंपनी का हाल ही में चालू हुआ हाइब्रिड पोर्टफोलियो CUF 34 फीसदी रहा। हालांकि कंपनी के विंड पोर्टफोलिया CUF में सालाना आधार पर 6.1 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह 27.1 फीसदी रहा।

    इस बीच अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर बीते 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद से अब तक करीब 55 फीसदी गिर चुका है। कंपनी के प्रमोटरों ने हाल ही में शेयरों के बदले लिए लोन का कुछ हिस्सा समय से पूर्व चुकाया है। जिसके बाद कंपनी के गिरवी रखे शेयरों की हिस्सेदारी अब घटकर 4.36 फीसदी से कम होकर 1.36 पर आ गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।