Adani Ports Q4 Results: अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने आज 2 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 76 फीसदी बढ़कर 2,040 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 1,158 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी को कार्गो वॉल्यूम में उछाल से मदद मिली है। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 1 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 1.14 फीसदी बढ़कर 1340 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
