Adani Total Gas Q4 Results: हिंडनबर्ग के झटके के बावजूद 21% बढ़ा मुनाफा, अब कंपनी बांट रही डिविडेंड

Adani Total Gas Q4 Results: अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग के झटके के बीच अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20.7 फीसदी की उछाल के साथ 97.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पूरे साल की बात करें तो वित्त वर्ष 2022-23 में मुनाफा 7.28 फीसदी बढ़कर 546.49 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने नतीजों के साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है

अपडेटेड May 02, 2023 पर 4:05 PM
Adani Total Gas आज नतीजे से पहले मजबूत हुआ है। इसके शेयर करीब डेढ़ फीसदी के उछाल के साथ बीएसई पर 958.65 रुपये पर बंद हुए हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Adani Total Gas Q4 Results: अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग के झटके के बीच भी अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) का कारोबार मजबूती से आगे बढ़ा रहा। इसका संकेत इसके वित्तीय नतीजों से मिल रहा है। आज कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि इसका कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20.7 फीसदी की उछाल के साथ 97.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि दिसंबर तिमाही की तुलना में इसका प्रॉफिट 34.8 फीसदी कम हुआ है। पूरे साल की बात करें तो वित्त वर्ष 2022-23 में मुनाफा 7.28 फीसदी बढ़कर 546.49 करोड़ रुपये हो गया। ऑपरेशनल रेवन्यू की बात करें तो यह सालाना आधार पर 12.3 फीसदी उछलकर मार्च तिमाही में 1,197.31 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने नतीजों के साथ प्रति शेयर 25 पैसे के डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

    Adani Group News: हिंडनबर्ग के झटके के बावजूद 4 गुना बढ़ा मुनाफा, शानदार रही Adani Green की मार्च तिमाही

    Adani Total Gas के शेयरों की क्या है स्थिति

    अदाणी टोटल गैस के शेयरों की बात करें तो आज नतीजे से पहले यह मजबूत हुआ है। इसके शेयर करीब डेढ़ फीसदी के उछाल के साथ बीएसई पर 958.65 रुपये पर बंद हुए हैं। हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को अदाणी ग्रुप की कंपनियों पर स्टॉक मैनिपुलेशन और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया था जिससे ग्रुप ने इनकार किया था लेकिन शेयर इस झटके को झेल नहीं सके।


    इस झटके से सबसे ज्यादा अदाणी टोटल गैस के ही शेयर टूटे थे। यह 24 जनवरी यानी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से 28 फरवरी तक 82.49 फीसदी टूटकर 3885.45 रुपये से 680.20 रुपये पर आ गया था। हालांकि इस लेवल से अब तक यह 40.94 फीसदी रिकवर होकर 958.65 रुपये पर पहुंच चुका है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।