Adani Wilmar Q4 results: अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी विल्मर ने आज 1 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 59 फीसदी बढ़कर 156 करोड़ रुपये हो गया है। गौतम अदाणी की कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 98 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। अदाणी विल्मर के शेयरों में 30 अप्रैल को 4 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई है। यह स्टॉक BSE पर 357.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 46,457 करोड़ रुपये है।
