Aditya Birla Sun Life AMC: पहली तिमाही में मुनाफा 33% घटकर 102 करोड़ पर आया, रेवेन्यू रहा सपाट

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी (Aditya Birla Sun Life AMC) ने मंगलवार 26 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2022) के वित्तीय नतीजे जारी किए

अपडेटेड Jul 26, 2022 पर 11:11 PM
आदित्य बिड़ला AMC की आमदनी जून तिमाही में मामूली बढ़कर 304.5 करोड़ रुपये रही

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी (Aditya Birla Sun Life AMC) ने मंगलवार 26 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2022) के वित्तीय नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 33.6 फीसदी घटकर 102.8 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 154.9 करोड़ रुपये था।

हालांकि कंपनी की आमदनी में इस दौरान मामूली बढ़ोतरी देखी गई और यह 304.5 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी की आमदनी 303.2 करोड़ रुपये रही थी। जून तिमाही के अंत में कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 2.92 लाख करोड़ रुपये रहा।

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी (ABSL AMC) देश की प्रमुख एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक है। यह आदित्य बिड़ला कैपिटल का हिस्सा है। कंपनी 81 लाख निवेशकों के खातों को सेवाएं मुहैया कराती है और इसके देश भर में 280 से अधिक लोकेशंस पर उपस्थिति है।


यह भी पढ़ें- 5G spectrum की नीलामी से पहले दिन सरकार को मिले 1.45 लाख करोड़ रुपये, चार राउंड की बोली पूरी, जानिए डिटेल

इस बीच आदित्य बिड़ला AMC के शेयर मंगलवार को NSE पर 0.57% की गिरावट के साथ 418.80 रुपये के स्तर पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 3.05% बढ़ी आई है। हालांकि पिछले एक साल में इसमें करीब 40.12 फीसदी की गिरावट आई है।

ट्रेंडलाइन के मुताबिक, आदित्य बिड़ला AMC के शेयरों को लेकर ब्रोकरेज फर्मों का औसत टारगेट प्राइस 706 रुपये है, जो इसके मौजूदा बाजार भाव से 68 फीसदी अधिक है। वहीं कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 12,075.8 करोड़ रुपये है, जो इंडस्ट्री के औसत से कम है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।