Anand Rathi Wealth Q3: आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड ने आज 13 जनवरी को FY25 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 33.2 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 77.3 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 58.04 करोड़ रुपये था। यह जानकारी वेल्थ मैनेजमेंट फर्म ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी। कंपनी के शेयरों में आज 3.23 फीसदी की गिरावट देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 4013.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
