Apollo Hospitals Q4:मुनाफे में 46% की गिरावट, 11.75 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का किया ऐलान

वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में Apollo Hospitals की आय सालाना आधार पर 24 फीसदी की बढ़त के साथ 3,546 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 2,868 करोड़ रुपये पर रही थी

अपडेटेड May 26, 2022 पर 5:19 PM
कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च 2022 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए 5 रुपये फेस वैल्यू के प्रति शेयर पर 11.75 रुपये के डिविडेंड का भी ऐलान किया है

जनवरी-मार्च 2022 तिमाही में Apollo Hospitals का मुनाफा सालाना आधार पर 46 फीसदी की गिरावट के साथ 90 करोड़ रुपये पर रहा है। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 168 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में Apollo Hospitals की आय सालाना आधार पर 24 फीसदी की बढ़त के साथ 3,546 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 2,868 करोड़ रुपये पर रही थी।

मार्च तिमाही में कंपनी का एबिटडा सालाना आधार पर 12 फीसदी की बढ़त के साथ 463 करोड़ रुपये पर रहा है। कंपनी के वित्त वर्ष 2021-22 के प्रदर्शन पर डालें तो इस वित्त वर्ष में कंपनी को 1056 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी को सिर्फ 150 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वित्त वर्ष 2021-22 मे कंपनी की आय 14663 करोड़ रुपये पर रही है जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में 10560 करोड़ रुपये पर रही है।


गिरते बाजार में हरगिज न करें ये गलतियां, चुकानी पड़ सकती है भारी कीमत

कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च 2022 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए 5 रुपये फेस वैल्यू के प्रति शेयर पर 11.75 रुपये के डिविडेंड का भी ऐलान किया है। इसके अलावा कंपनी के बोर्ड ने ऑल टाइम डायरेक्टर के रूप में एक्जिक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर डॉ प्रताप सी रेड्डी की पुनर्नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति 2 साल के लिए होगी। जो 25 जून 2022 से प्रभावी होगी। बता दें कि 31 मार्च 2022 तक Apollo Hospitals के पूरे नेटवर्थ में 7,875 ऑपरेशनल बेड थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।