मार्च 2024 तिमाही में हेल्थकेयर सर्विसेज चेन अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 77 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 258 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 146 करोड़ रुपये था। कंपनी का मुनाफा मनीकंट्रोल के अनुमानों के मुताबिक रहा है। मनीकंट्रोल ने मार्च 2024 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 257 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था।
