Asian Paints Q4:मुनाफा 0.5% की हल्की बढ़त के साथ 874 करोड़ रुपये पर रहा, 15.5 रुपये प्रति शेयर अंतिम डिविडेंड का किया ऐलान

कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 15.5 रुपये प्रति अंतिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी को चौथी तिमाही में 116 करोड़ रुपये का एकमुश्त घाटा हुआ है

अपडेटेड May 10, 2022 पर 2:44 PM
चौथी तिमाही में Asian Paints का एबिटडा 9.5 फीसदी की बढ़ोतरी दिखाते हुए 1,318.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,443 करोड़ रुपये पर आ गया है

ASIAN PAINTS Q4:देश की दिग्गज पेंट कंपनी एशियन पेंट्स (Asian Paints) ने 31 मार्च 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिनके मुताबिक इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 0.5 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 874 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि इसके पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 869.9 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 913 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

चौथी तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 18.7 फीसदी बढ़कर 7,893 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 6,651.4 करोड़ रुपये पर रही थी जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 7,785 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

सालाना आधार पर चौथी तिमाही में Asian Paints का एबिटडा 9.5 फीसदी की बढ़ोतरी दिखाते हुए 1,318.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,443 करोड़ रुपये पर आ गया है। बता दें कि CNBC-TV18 के पोल में इसके 1,400 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।


सालना आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा मार्जिन 19.8 फीसदी से घटकर 18.3 फीसदी पर रहा है जबकि। हालांकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 18 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

भारत अभी भी एशिया ही नहीं पूरी दुनिया का सबसे बेहतर इक्विटी मार्केट- जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड

चौथी तिमाही में कंपनी के डेकोरेटिव कारोबार का वॉल्यूम ग्रोथ 8 फीसदी पर रहा है जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 3-5 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था। चौथी तिमाही में कंपनी के इंटरनेशनल कारोबार की रेवेन्यू ग्रोथ डबल डिजिट में रही है। इसी तरह इस अवधि में कंपनी के इंडस्ट्रियल कोटिंग कारोबार की रेवेन्यू ग्रोथ भी डबल डिजिट में रही है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।