Avenue Supermarts Q1 Results : मुनाफा 6 गुना उछलकर 680 करोड़ रुपये पर पहुंचा

पहली तिमाही में कंपनी का एबिटडा मार्जिन सालाना आधार पर 4.4 फीसदी से बढ़कर 10.10 फीसदी पर आ गया है। वहीं PAT मार्जिन सालाना आधार पर 2.3 फीसदी से बढ़कर 6.9 फीसदी पर आ गया है

अपडेटेड Jul 09, 2022 पर 3:19 PM
Story continues below Advertisement
पहली तिमाही में कंपनी का एबिटडा मार्जिन सालाना आधार पर 4.4 फीसदी से बढ़कर 10.10 फीसदी पर आ गया है। वहीं PAT मार्जिन सालाना आधार पर 2.3 फीसदी से बढ़कर 6.9 फीसदी पर आ गया है

एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) ने आज अपने वित्त वर्ष 2022-23 के पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक 30 जून 2022 को समाप्त इस तिमाही में कंपनी के स्टैंडअलोन मुनाफे में सालाना आधार पर 490.30 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 680 करोड़ रुपये पर आ गई है। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 115 करोड़ रुपये पर रहा था।

अपने बिजनेस अपडेट में इसी हफ्ते डीमार्ट ने बताया था कि उसके स्टैंडअलोन आय में जून तिमाही में सालाना आधार पर करीब 2 गुने की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 5,031.75 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,806.89 करोड़ रुपये पर आ गई है। हालांकि एनालिस्ट का पहले से ही मानना था कि लो बेस के कारण पहली तिमाही में कंपनी के मुनाफे में कई गुने की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

पहली तिमाही में कंपनी का एबिटडा मार्जिन सालाना आधार पर 4.4 फीसदी से बढ़कर 10.10 फीसदी पर आ गया है। वहीं PAT मार्जिन सालाना आधार पर 2.3 फीसदी से बढ़कर 6.9 फीसदी पर आ गया है।


रिलायंस इंडस्ट्रीज का Q1 मुनाफा 138.2% की बढ़त के साथ छू सकता है 20469.6 करोड़ रुपए का स्तर : प्रभुदास लीलाधर

कंपनी के सीईओ और मैनेजिंग डारेक्टर नविल नोरोन्हा (Neville Noronha) ने कहा है कि पहली तिमाही में कंपनी ने सभी वित्तीय मानको पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इस अवधि में कंपनी के कुल बिक्री में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली है। उन्होंने आगे कहा कि यह भी ध्यान रखने की जरुरत है कि इस तिमाही के प्रदर्शन की तुलना पिछले वित्त वर्ष के पहली तिमाही से करना सही नहीं होगा। क्योंकि पिछले साल इस अवधि में देश कोरोना के दूसरी लहर से गुजर रहा था। पिछले तीन वित्त वर्ष के दौरान हमने 110 से ज्यादा स्टोर खोले हैं। जिनको पिछले 2 साल में कोविड महामारी के चलते अभी तक कभी भी सामान्य स्थितियों में काम करने का मौका नहीं मिला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।