रिलायंस इंडस्ट्रीज का Q1 मुनाफा 138.2% की बढ़त के साथ छू सकता है 20469.6 करोड़ रुपए का स्तर : प्रभुदास लीलाधर

अपडेटेड Jul 09, 2022 पर 11:01 AM
Story continues below Advertisement
JP मॉर्गन ने RIL की रेटिंग न्यूट्रल से बढ़ाकर ओवरवेट कर दिया है। इसके टारगेट को 2,575 रुपये से बढ़ाकर 3,170 रुपये कर दिया है

घरेलू ब्रोकरेज हाउस प्रभुदास लीलाधर ने मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में वित्त वर्ष 2022-23 के पहली तिमाही के अर्निंग अनुमान जारी कर दिए हैं। प्रभुदास लीलाधर का मानना है कि पहली तिमाही में रिलायंस का मुनाफा सालाना आधार पर 138.2 फीसदी बढ़कर 20,469.6 करोड़ रुपये रह सकता है। वहीं, तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 84.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है।

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि 30 जून को 2022 को समाप्त पहली तिमाही में कंपनी का नेट सेल सालाना आधार पर 81.6 फीसदी और तिमाही आधार पर 22.7 फीसदी की बढ़त के साथ 1,64,441.7 करोड़ रुपये रह सकता है। पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA में सालाना आधार पर 130 फीसदी और तिमाही आधार पर 80.8 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है। इस अवधि में कंपनी का EBITDA 26,362.9 करोड़ रुपये रह सकता है।

शेयर बाजार में गिरावट का दौर खत्म, अगले 2 साल के नजरिए से निवेश करें शुरू: बसंत माहेश्वरी


बतातें चले कि एक दूसरे ब्रोकरेज हाउस JP मॉर्गन इंडिया ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की रेटिंग और टारगेट प्राइस दोनों में इजाफा कर दिया है। JP मॉर्गन ने RIL की रेटिंग न्यूट्रल से बढ़ाकर ओवरवेट कर दिया है। इसके टारगेट को 2,575 रुपये से बढ़ाकर 3,170 रुपये कर दिया है। JP मॉर्गन का मानना है कि अगले 12 महीने में इस स्टॉक में इसके वर्तमान स्तर से 22 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जेपी मॉर्गन का कहना है कि कंपनी के रेटिंग में यह बढ़ोतरी इसके अर्निंग आउटलुक में सुधार, रिफाइनिंग और अपस्ट्रीम गैस बिजनेस और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी बिजनेस में आगे मजबूती आने की संभावना को ध्यान में रखकर किया गया है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।