शेयर बाजार में गिरावट का दौर खत्म, अगले 2 साल के नजरिए से निवेश करें शुरू: बसंत माहेश्वरी

बसंत माहेश्वरी का कहना है कि अगले 3 महीने से 2 साल तक के लिए बाजार में आईटी, फार्मा, एफएमसीजी जैसे सेक्टर निवेश किया जा सकता है

अपडेटेड Jul 09, 2022 पर 12:56 AM
Story continues below Advertisement
आईटी सेक्टर पर बसंत महेश्वरी की राय है कि बड़ी IT कंपनियों में ज्यादा रिटर्न की उम्मीद नहीं है। लेकिन मिडकैप IT शेयरों में अच्छा रिटर्न मिलेगा। ऊंचाई से मिडकैप IT शेयर 40 फीसदी तक फिसले हैं

दिग्गज निवेशक बसंत माहेश्वरी का ऐसा मानना है कि बाजार का बॉटम बनता दिख रहा है। आवाज़ की खास सीरीज Market Mentors में उन्होंने ये बात कही है। सीएनबीसी-आवाज़ के एक्जिक्यूटिव एडिटर नीरज वाजपेयी के साथ खास बातचीत में उन्होंने कहा है कि अगले 2 साल के नजरिए से निवेश करना शुरू किया जा सकता है।

इस खास बातचीत में Basant Maheshwari Wealth Advisors LLP के बसंत माहेश्वरी ने निवेशकों के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं। इनका मानना है कि बाजार में खरीदारी का ये सही मौका है। क्योंकि बाजार बॉटम आउट हो चुका है। 3 महीने से 2 साल तक के लिए बाजार में आईटी, फार्मा, एफएमसीजी जैसे सेक्टर निवेश किया जा सकता है।

1 से 2 साल के लिए निवेश का सही समय, बिना रिस्क रिटर्न संभव नहीं है


बातचीत में उन्होंने कहा कि ये 1 से 2 साल के लिए निवेश का सही समय है। अगले 3 महीने में बाजार ऊपर नीचे हो सकता है। इस समय कम अवधि के लिए भी खरीदारी कर सकते हैं। कमाई के पूर्वानुमान वाले सेक्टर निवेश के लिए अच्छे दिख रहे हैं। फार्मा, IT,FMCG निवेश के लिए बेहतर दिख रहे हैं। बाजार में गिरावट आने पर हमेशा निवेश करें बिना रिस्क रिटर्न संभव नहीं है।

TCS Q1 results : TCS ने अपने कर्मचारियों का ऑफिस वापसी प्रोग्राम किया तेज, एट्रिशन रेट 19.7 रही

US में मंदी ज्यादा समय तक नहीं रहेगी

निवेशकों को निवेश टिप्स देते हुए उन्होंने आगे कहा कि बाजार में अगले साल अच्छी तेजी की उम्मीद है। बाजार में मंदी या तेजी स्थाई नहीं होती। US में मंदी ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। US फेड का फोकस डिमांड घटाने पर है। 2024 में US चुनाव से पहले ब्याज दरें घट सकती हैं। अमेरिका में 48 फीसदी लोग शेयर बाजार में निवेश करते हैं।

बाजार बॉटम आउट हो चुका है

बसंत माहेश्वरी की राय है कि बाजार में बॉटम बनता दिख रहा है। ऐसे में अगले 2 साल के नजरिए से निवेश शुरू करें। हालांकि अगले 3 महीने की चाल का अंदाजा लगाना मुश्किल है। अगले 3 महीने में बाजार ऊपर नीचे हो सकता है।

लंबे समय तक चलेगी रूस-यूक्रेन के बीच जंग

बसंत माहेश्वरी का मानना है कि रूस-यूक्रेन के बीच जंग लंबे समय तक चलेगी। US,UK और फ्रांस का हथियार एक्सपोर्ट पर फोकस है। यूक्रेन जंग से रूस के तेल को अच्छा दाम मिल रहा है। युद्ध लंबा खिंचने से रूस को फायदा होगा।

मुनाफे वाली कंपनियों की तलाश करें

निवेशकों को सलाह देते हुए बसंत माहेश्वरी ने कहा कि इस समय मुनाफे वाली कंपनियों की तलाश करें। FMCG,फार्मा और IT में आगे भी मांग जारी रहेगी। अच्छी फंडामेंटल वाली कंपनियों में निवेश करें। इस समय ग्रोथ स्टॉक्स में निवेश करें। वैल्यू स्टॉक्स में ज्यादातर नुकसान झेलना पड़ा है।

वैल्यू स्टॉक्स में ज्यादा रिटर्न नहीं बनता।

भारत में 2024 के चुनाव के लिए वेलफेयर स्कीम

उन्होंने आगे कहा कि भारत में 2024 के चुनाव के लिए वेलफेयर स्कीम आएंगी। वेलफेयर स्कीम के लिए फंड की जरूरत होगी। विंडफॉल टैक्स से मिली रकम वेलफेयर स्कीम में जाएगी। ONGC और OMCs का कंट्रोल सरकार के हाथ में है। सरकारी कंपनियों में बहुत रिटर्न की उम्मीद नहीं है। सरकारी कंपनियां सरकारी विभाग की तरह काम करती हैं। अच्छे नतीजों के बावजूद PSU में PE नहीं बढ़ रहा है।

अगले दो साल तक रहेगी डॉलर में मजबूती

बसंत माहेश्वरी का कहना है कि अगले 2 साल तक डॉलर में मजबूती बनी रहेगी। IT शेयरों में काफी करेक्शन हो चुका है। कई IT शेयर 2020 के P/E पर मिल रहे हैं। US में ग्रोथ आने से IT कंपनियों को फायदा मिलेगा। आगे छोटे टिकट साइज का लोन देने वाले बैंक भी अच्छा करेंगे।

सीमेंट सेक्टर में शॉर्ट टर्म के लिए दिक्कतें

सीमेंट सेक्टर पर अपनी राय देते हुए बसंत माहेश्वरी ने कहा कि नई एंट्री से सीमेंट कार्टेलाइजेशन थोड़ा कम होगा। ऊंचाई से कई सीमेंट शेयरों में गिरावट आई है। लंबी अवधि के लिए सीमेंट में निवेश अच्छा रहेगा। सीमेंट में इंपोर्ट और प्राइसिंग का दबाव नहीं है।

एफएमसीजी और आईटी की कैसी रहेगी चाल

एफएमसीजी कंपनियां कीमतें कम नहीं करतीं। लागत घटने के बावजूद ग्राहकों को बहुत फायदा नहीं होगा। लागत घटने से FMCG कंपनियों के मार्जिन बढ़ेंगे। आईटी सेक्टर पर बसंत महेश्वरी की राय है कि बड़ी IT कंपनियों में ज्यादा रिटर्न की उम्मीद नहीं है। लेकिन मिडकैप IT शेयरों में अच्छा रिटर्न मिलेगा। ऊंचाई से मिडकैप IT शेयर 40 फीसदी तक फिसले हैं।

इन सेक्टरों पर भी रहे नजर

फार्मा में जेनेरिक कंपनियों पर ज्यादा दांव लगाएं। लंबी अवधि के लिए DIVI'S लैब और SRF बसंत माहेश्वरी को पसंद हैं। इनकी राय है कि न्यू एज कंपनियों से फिलहाल दूर रहें। न्यू एज कंपनियों में NYKAA अच्छा है पर महंगा नजर आ रहा है। MapmyIndia भी लंबी अवधि के लिए अच्छा है। D-Mart पर अपनी राय देते हुए बसंत माहेश्वरी ने कहा कि D-Mart का शेयर ऊंचाई से 40 फीसदी तक फिसला है। मंदी का D-Mart के कारोबार पर असर नहीं होगा।

Telecom Q1 preview : महंगाई के चलते कमाई पर रहेगा दबाव, ARPU में हल्की बढ़त की उम्मीद

ग्लोबल अनिश्चितता से FIIs की बिकवाली आई

FIIs की बिकवाली पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ग्लोबल अनिश्चितता से FIIs की बिकवाली आई है। FIIs को US में गारंटीड रिटर्न की उम्मीद है। इसी लिए वे भारत जैसे उभरते बाजारों से निकल कर अमेरिका की तरफ रुख कर रहे हैं। रूस-यूक्रेन की जंग बढ़ी तो रिस्क बढ़ेगा। न्यूक्लियर वॉर ना छिड़े इसकी कामना करें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।